कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च शहरी क्षेत्र के घ्वजाधारी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों से गुजरते हुए संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस बल के जवानों ने शहर में सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आमजनों के बीच जागरूकता का संदेश भी दिया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना तथा यह स्पष्ट संदेश देना था कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क...