पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। श्रीरामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पलामू जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कल से जिले के सभी अनुमंडल क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से विभिन्न अनुमंडलों के प्रमुख मार्गों, जुलूस रूटों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करेंगे। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रूट का भौतिक सत्यापन किया जाएगा तथा सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी, ताकि पर्व के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इसके साथ ही निर्धारित रूटों पर पुलिस बल, ...