कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विधि-व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने जयनगर, मरकच्चो समेत विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम भी उनके साथ मौजूद रही। निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने रामनवमी जुलूस के निर्धारित रूटों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उपायुक्त ऋतुराज ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग ...