जहानाबाद, मार्च 26 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को कलेर, मेहंदीया, एवं परासी की पुलिस ने फ्लैग मार्च किया एवं लोगों से रामनवमी का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। मेहंदीया, कलेर एवं परासी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के दर्जनों जगहों में फ्लैग मार्च निकला गया। इसकी जानकारी देते हुए मेहंदीया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि मेहंदीया पुलिस द्वारा मेहंदीया, बाजार शिवपुर, निरंजनपुर, मसूदा जयबिगहा सहित अन्य ग्रामों में फ्लैग मार्च निकला गया। इस फ्लैग मार्च के मध्यम से लोगों से यह अपील भी की गई की रामनवमी का पर्व शांति पूर्वक मनाया जाए इसके लिए सभी को प्रयास करना है। उन्होंने यह भी बताया की प्रखंड क्षेत्र के निरंजनपुर एवं मसुदा ग्राम के द्वारा जुलूस निकालने की बात कही गई है, पूर्व में उसरी मे भी निकाला जाता था,इस...