हजारीबाग, मार्च 17 -- दारू प्रतिनिधि आगामी रामनवमी, ईद व सरहुल पर्व को लेकर दारु पुलिस जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र में त्योहार को शांतिपूर्ण सम्पन्नता को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने मगलवार को मंगला जुलूस निकालने से पहले दारु व जबरा में ड्रोन को उड़ाकर क्षेत्र का मुआयना किया। थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आमजन से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.