भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी रामनवमी पूजा को लेकर नगर निगम की ओर से शहर में तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम की टीम ने बुधवार को मुसहरी घाट और बूढ़ानाथ घाट स्थित कृत्रिम तालाब की सफाई कराई। वहीं गुरुवार तक इन तालाबों मे पानी भरने का कार्य पूरा कर लेने की बात कही गई। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर शहर में विभिन्न पूजा समिति और संगठनों की ओर से शोभा यात्रा निकालने को लेकर नगर निगम को पत्र दिया गया था। जिनके रूटों पर बुधवार को विशेष अभियान चलाकर बैनर-पोस्टरों को हटाने का कार्य किया गया। साथ ही इस रूट पर पड़ने वाले पेड़ों की टहनियों की भी छंटाई की गई। दस्ता प्रभारी ने बताया कि इसी बीच उनकी टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से करीब 10 हजार रुपये बतौर फाइ...