लातेहार, मार्च 26 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गांवों से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। बजरंग दल समेत सभी अखाड़ों के द्वारा रामनवमी पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। सभी चौक चौराहों एवं गली मोहल्ले को भगवा झंडा से सजाया जा रहा है। रामनवमी पूजा को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है । इस संबंध में जानकारी देते हुए बजरंग दल जिला संयोजक सूरज साहू ने बताया कि अष्टमी जुलूस एवं रामनवमी के दिन विशाल बाइक जुलूस समेत शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें राम भक्त अपने पारंपरिक हथियारों के साथ भाग लेंगे। वहीं नवमी के दिन प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव से आए अखाड़ों के द्वारा झंडा मिलान, शक्ति प्रदर्शन, अखाड़ा में शौर्य प्रदर्शन, संध्या आरती समेत कई कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.