फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। रामनवमी पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। गुरुवार देर शाम डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान ज्वालागंज, बाकरगंज और चौक समेत प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च किया। एसपी ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...