गिरडीह, मार्च 8 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित पंचमंदिर पिहरा के प्रांगण में रविवार को रामनवमी पूजनोत्सव को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी के अवसर पर मंदिर में आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की तैयारी एवं व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अखंड कीर्तन, पूजन, हवन, ध्वजारोहण तथा भव्य जुलूस के आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव ने की। मौके पर पप्पू यादव, अश्विनी कुमार, अर्जुन साव, रवीन्द्र भक्त, बाबूलाल यादव, नवीन चन्द्र विश्वास, देवी प्रसाद यादव, सुमित कुमार, रघुनंदन प्रसाद यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...