गुमला, मार्च 25 -- गुमला प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती की जा रही है। बुधवार को एसडीपीओ व सीओ की अध्यक्षता में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। प्रशासन की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए सोशल मीडिया की निगरानी भी तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त बल तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस लाइन चंदाली में हेडक्वार्टर डीएसपी व सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में मॉक ड्र...