कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, एक संवाददाता रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आ रही है। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र में पुलिस कर्मियों के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल को विभिन्न संभावित परिस्थितियों से निपटने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल में विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जवानों को मौके पर अभ्यास कराया गया, ताकि किसी भी स्थिति में पुलिस बल तुरंत सक्रिय हो सके। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मौके पर मौजूद सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अन...