प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को रामलीला कमेटियां अपने आयोजन को खास बनाने जा रही हैं। इसके लिए पथरचटटी व कटरा रामलीला कमेटी की ओर से संगीतमयी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी के रामबाग स्थित परिसर में बालीवुड की मशहूर गायिका हेमा सरदेसाई व पार्श्व गायक विपिन सचदेवा अपने सुरों का जलवा बिखेरने के लिए आएंगे। लखनऊ की प्रख्यात नृत्यांगना सुनयना जायसवाल कथक की प्रस्तुति करेंगी। संगीतमयी भजन संध्या से पहले कमेटी के पदाधिकारी श्रीराम दरबार में आरती करेंगे।कमेटी के प्रवक्ता लल्लू लाल गुप्त सौरभ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी व न्यायमूर्ति रामलोचन शुक्ल होंगे। उधर श्री कटरा रामलीला कमेटी ने रामनवमी पर रामवाटिका परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया है। कमे...