गया, मार्च 23 -- रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी जुलूस संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार को शहर में रूट लाइन का पैदल मार्च कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के जरिये प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था का निगरानी रखी जाएगी।डीएम और एसएसपी ने आजाद पार्क से विष्णुपद मंदिर तक रूट लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद समाहरणालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने हर संवेदनशील बिंदु को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। आज...