रामनवमी के मद्देनजर कराईकेला पुलिस अलर्ट: थाना प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया सघन गश्ती अभियान
चक्रधरपुर, मार्च 26 -- बंदगांव। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कराईकेला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में बुधवार को थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस बल ने विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में विशेष गश्ती अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कराईकेला मुख्य बाजार से गश्ती की शुरुआत की। इसके बाद टीम आहार बांध हनुमान मंदिर, पुरनाडीह, साहू टोला, बाउरी साई और हरिजन बस्ती समेत अन्य मोहल्लों में पहुंची। गश्ती के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों से त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रामनवमी जुलूस के मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बस्तियों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.