लातेहार, अप्रैल 3 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व के उपरांत दर्ज की गई प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को बालूमाथ की दुकान और बाजार बंद रहा। रामनवमी पूजा समिति एवं अन्य हिंदू संगठनों के आह्वान पर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। मामला रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने एवं अन्य घटनाओं को लेकर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से जुड़ा है। मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी बालेश्वर राम के आवेदन पर बालूमाथ थाना में 18 लोगों एवं तीन रामनवमी पूजा समितियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रशासन का आरोप है कि जुलूस के दौरान निर्धारित दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक डीजे बजाया गया और अन्य अनियमितताएं हुईं।इ सी कार्रवाई के विरोध में बीते मंगलवार को मंडल रामनवमी पूजा समिति और हिंदू महासभा की बै...