बक्सर, मार्च 26 -- नावानगर। रामनवमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकल कर लोगों में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष प्रफुल कुमार के नेतृत्व में निकली फ्लैग मार्च में पुलिस के शास्त्र जवानों ने केसठ, नावानगर, कातिकनार आदि गांव में पहुंच कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान रामनवमी जुलूस को निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण निकलने की हिदायत दी गई। पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनी रहे इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया। वहीं लोगों को भयमुक्त हो कर पर्व मनाने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.