घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला। रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था कायम रखने को लेकर सोमवार की शाम घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सुनील चंद्र की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जुलूस के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसे लेकर थाना प्रभारी को शख्त हिदायत दिया गया। रुटचार्ट के अनुसार ही रामनवमी जुलूस कमेटी की ओर से निकाली जाए। एक जुलूस का टकराव दूसरे जुलूस से किसी हाल में न हो, इस पर विशेष ध्यान बरतने की बात कही। बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि थाना में अपराधी प्रवृति के लोगों का नाम दर्ज है, सभी को नोटिस निर्गत की जाए। बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि रामनवमी जुलूस के पहले जितने भी झुले तार हैं सभी को दुरुस्त किया जाए। बैठक के दौरान 27 और 28 मार्च को मांस, मछली नहीं बेचने को लेकर दुकानदारों को नोटिस करने को कहा गय...