बांका, मार्च 27 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी को लेकर प्रबुद्ध जनों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष ने जुलूस निकालने वालों में कहा कि अगर जुलूस के दौरान जुलूस में डीजे बजाया गया तो डीजे संचालक एवं जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने समिति की बैठक में मौजूद सभी लोगों से अपील की है।कि जहां रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा है। उसे जुलूस के लिए लाइसेंस अवश्य प्राप्त कर लें।बगैर लाइसेंस के किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। इस मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने सबसे पहले लोगों को रामनवमी की शुभकामना दी।और कहा कि लोग आपसी सद्भाव भाईचारे के बीच त्योहार मनाए। लेकिन शांति और सुरक...