शामली, मार्च 27 -- कांधला। श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में चैत्र मास की रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का उद्घाटन गुरुवार देर शाम एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने मंडप पंचवटी मैदान, कैराना रोड पर भगवान श्री गणेश एवं श्री रामलला के विधिवत पूजन के बाद किया। 'श्रीरामचंद्र की जय' के जयघोष के साथ शोभायात्रा कैराना मार्ग से प्रारंभ हुई। इसमें भगवान श्री गणेश, माता दुर्गा, कौशल्या, वीर बजरंगी हनुमान की आकर्षक झांकियां एवं रामलला का विमान शामिल रहे। बैंड, ढोल-नगाड़ों और डीजे पर राम भजनों की धुनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में झूमने पर मजबूर कर दिया।यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों-कैराना-कांधला मार्ग, पुरानी पीएनबी शाखा, जैन मंदिर, जैन स्थानक, मेन बाजार, जामा मस्जिद, कानूनगोयान, मोहल्ला रायजादगान-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.