गिरडीह, मार्च 31 -- गावां, प्रतिनिधि। हिन्दू युवा पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार रात मंझने में जागरण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया रूपाश्री सिंह, निरंजन सिंह, सुजीत चौधरी व अन्य अतिथियों ने किया। निरंजन सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मुखिया रूपाश्री सिंह ने कहा कि रामनवमी जैसे पावन अवसर पर जागरण का आयोजन लोगों को धर्म व संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जागरण मंडली के गायक गोलू ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। गायिका सुमन सोनकर, कोमल छाया ने भक्ति गीतों से लोगों को रातभर बांधे रखा। वहीं अतिथियों द्वारा हिन्दू युवा पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर मिथलेश यादव, रणधीर साव, सागर चौधरी, बीरेंद्र मिस्त्री, पंकज मिस्त्री, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.