हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग प्रतिनिधि । हजारीबाग यूथ विंग ने 151 किलो लड्डू महाभोग का वितरण किया जाएगा। संस्था के सदस्यों द्वारा लड्डू को पूरी शुद्धता, स्वच्छता और श्रद्धा के साथ तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर स्थान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी, जहां लड्डू का भोग लगाया जाएगा। ढोल-नगाड़ों के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात सुबह 9:00 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव रितेश खण्डेलवाल,सह सचिव अभिषेक पांडे, कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल, प्रणीत जैन,कार्यकारणी सदस्य विवेक तिवारी, प्रज्ञा कुमारी, उदित तिवारी,अजीत चंद्रवंशी,सेजल सिंह, खुशी कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...