गढ़वा, मार्च 18 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड की बलीगढ़ पंचायत में सामाजिक संगठन युवा शक्ति परिषद के सदस्यों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने की। इसमें रामनवमी को लेकर होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 25 मार्च को रामनवमी के अवसर पर अजनिया मोड़ के समीप चैता महा मुकाबला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिहार और झारखंड के कलाकारों के बीच होने वाला मुकाबला होगा। दोनों राज्यों के दिग्गज चैता गायक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चैता हमारी लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। रामनवमी के अवसर पर इस तरह के आयोजन से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि युवा पीढ़ी भी अपनी परंपराओं से जुड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.