चक्रधरपुर, मार्च 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम और हनुमान जी का पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान झंडा का पूजा अर्चना किया। मंदिर के पंडित श्याम सुंदर जी के द्वारा पूजन अर्चन किया गया। मंदिर में चैत्र अष्टमी दिवस पर शुरू हुए अखंड रामायण पाठ का समापन हो गया। प्रयागराज के रामायण पाठ कीर्तन मंडली के द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मी एवं शहर के श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...