हजारीबाग, मार्च 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग में रामनवमी का पर्व बेहद भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। जहाँ विभिन्न अखाड़ों ने शानदार जुलूस निकाले। हजारीबाग की रामनवमी अपने अनूठे जुलूस के लिए प्रसिद्ध है, जो नवमी के बजाय दशमी को निकाला जाता है। नवमी का जुलूस शहर में निकलने के साथ आसपासक्षेत्र में अपने-अपने मोहल्लों में घूमता है। यह परंपरा 100 साल से अधिक पुरानी है। रामनवमी पर्व पर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से 107 से अधिक अखाड़ों ने अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस में भाग निकाला जो हजारीबाग को राममय बना दिया।इसमें हजारों राम भक्त शामिल हुए।जुलूस में युवाओं और युवतियों ने तलवारबाजी, लाठी-डंडा और विभिन्न मार्शल आर्ट्स अस्त्र-शस्त्र का कौशल दिखाया, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान कई अखाड़ों न भगवान राम, ...