सराईकेला, मार्च 17 -- खरसावां। खरसावां अंतर्गत कुम्हार साई स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में रामनवमी उत्सव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां के पांचों अखाड़ों की समितियां एक साथ मिलकर 27 मार्च को शोभायात्रा निकालेगी। जुलूस शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया गया। इस दौरान खरसावां पूजा अखाड़ा समिति की ओर से अभिषेक सारंगी ने सभी अखाड़ा समितियों को रामनवमी के दौरान अपनाए जाने वाले जरूरी दिशा-निर्देश और शोभायात्रा का रूट मैप की जानकारी दी।उन्होंने सभी समितियों से आपसी समन्वय के साथ पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने की अपील की। इस...