रामनवमी के अवसर पर आयोजित अखंड अष्ट्याम का हुआ समापन
सीवान, मार्च 29 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महना पांडेय टोला गांव के ब्रह्म बाबा स्थान पर शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड अष्ट्याम शनिवार को संपन्न हो गया। इस सार्वजनिक अखंड अष्ट्याम में ग्रामीणों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया और इसमें सहयोग किया। इस धार्मिक आयोजन में काफी संख्या में गांव और आसपास के श्रद्धालुओं के शामिल होने से इस क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। आचार्य पूज्य पंडित श्री कान्हा जी महाराज, पंडित चन्द्रकिशोर पाण्डेय, परम पूज्य संत श्री धनंजयानन्द गिरी जी महाराज (नागा बाबा) श्रीधाम वृन्दावन, पंडित श्रीप्रकाश उपाध्याय, वेदप्रकाश उपाध्याय व अन्य कई विद्वान पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि - विधान से इस अनुष्ठान को संपन्न कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.