बस्ती, मार्च 26 -- साऊंघाट। एनएच-27 स्थित पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार दोपहर से बैरियर लगाकर लखनऊ की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया गया। इसके चलते पॉलिटेक्निक चौराहे से करही, गौरा और चैनपुरवा ओवरब्रिज तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। जाम हटाने और डायवर्जन व्यवस्था संभालने के लिए वाल्टरगंज थाने के एसआई अरविंद कुमार राय और आरक्षी पृथ्वीराज चौहान की ड्यूटी लगाई गई। यातायात सुचारु कराने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अयोध्या में श्रीराम नवमी पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह डायवर्जन लागू किया गया है। डायवर्जन के दौरान कार, पिकअप, गैस वाहन, तेल टैंकर, लग्जरी बस और एंबुलेंस को जाने दिया जा रहा है, जबकि बड़े मालवाहक वाहन जैसे ट्रक, ट्रेलर, कंटेनर और डीसीएम को पॉलिटेक्निक चौराहे से गौरा,...