भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दुत्व सेवा संघ की ओर से रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इधर शुक्रवार देर रात संघ के उपाध्यक्ष आर्यण सिंह के पिता के निधन की वजह से शनिवार को संघ ने तैयारी को लेकर अपने सारे कार्यों को स्थगित रखा। संघ के सदस्यों ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष सोनू सम्राट, संयोजक विजय यादव, सचिव अजीत, मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल सहित आतिश राज, नंदिकेश शांडिल्य, अमन वर्मा, दीपलव राणा आदि लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...