जमशेदपुर, मार्च 21 -- रामनवमी महोत्सव को लेकर लौहनगरी में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने जिला प्रशासन के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें कर पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की। पहली बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ समिति अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें समिति ने गैर लाइसेंसी अखाड़ों को लाइसेंस देने, मानगो क्षेत्र में शोभायात्रा के दौरान बिजली बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, भालूबासा चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बागबेड़ा और परसूडीह क्षेत्रों में सफाई व जुलूस मार्ग को बाधामुक्त करने के लिए निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.