गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने रामनवमी पूजा की छूट्टी 26 मार्च की जगह 27 मार्च को दिए जाने की मांग झारखंड के मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा 26 मार्च को रामनवमी पूजा की छुट्टी दी गई है, जबकि रामनवमी पूजा 27 मार्च को हिंदू पंचांग के अनुसार मनाया जाएगा। ऐसी स्थिति में रामनवमी पूजा की छुट्टी 26 मार्च के बदले 27 मार्च को घोषित करना उचित होगा। साथ ही जैक रांची के अध्यक्ष से भी 27 मार्च को मूल्यांकन केंद्र बंद करने संबंधी आदेश निर्गत करने की मांग की है। कहा कि रामनवमी के दिन मूल्यांकन कार्य संभव नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.