गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह। रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को होगा। रामनवमी को लेकर व्यापक तैयारी हर ओर चल रही है। महावीरी पताकों से पूरा बाजार पट गया है। शहर से लेकर गांव तक के बजरंग बली के मंदिरों में रंगाई-पुताई व साफ-सफाई का काम पूरा हो गया है। हर ओर बजरंग बली के गीत सुनाई दे रहे हैं। दुनिया चले न श्री राम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना.., जैसे भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो रहा है। पूरे जिले में रामनवमी व नवरात्र को लेकर भक्ति का माहौल है। शहर की विभिन्न दुकानों में महावीरी पताका को बड़ी संख्या में रखकर बेचा जा रहा है। बुधवार को खरीदारी को शहर में भीड़ उमड़ी। लोगों ने महावीरी झंडा, फल, फूल के साथ पूजन सामग्री की खरीदारी की। चौक-चौराहों पर बजरंग बली के झंडे लहरा रहे हैं। पूरा जिला बजरंगी झंडे से पट गया है। दुकानदार भी एक...