भागलपुर, मार्च 27 -- प्रखंड के बदलूगंज में रामनवमी एवं सुंदरकांड पाठ आयोजन को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बदलूगंज से निकलकर योगीवीर पहाड़ी बाराहाट पहुंची, वहां से फिर पंडाल, मुख्य चौक होते हुए ईशीपुर काली मंदिर होते नवटोलिया तथा वहां से वापस बदलूगंज पहुंची। जहां कलश स्थापित किया गया। यात्रा में पूर्व मुखिया संजय साह, मनोज साह, गोपाल साह, पंकज सिंहा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...