मेरठ, मार्च 26 -- विद्युत वितरण खंड मवाना में आगामी रामनवमी और रविवार को भी क्षेत्र के सभी बिजली विभाग के कैश काउंटर खुले रहेंगे। अधिशासी अभियंता सतीश चंद ने बताया कि इन दोनों दिनों में विशेष रूप से नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं, बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत पंजीकृत तथा जिन उपभोक्ताओं के बिल अभी तक जमा नहीं हुए हैं, उनके बिल स्वीकार किए जाएंगे। मार्च माह एवं वित्तीय वर्ष का अंतिम समय होने के कारण विभाग द्वारा यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आसानी से अपने बकाया बिल जमा कर सकें। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने बिजली बिलों का भुगतान कर दें, जिससे विद्युत कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध ह...