भागलपुर, मार्च 27 -- प्रखंड में रामनवमी और दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। पूरा बाजार पताकों से सजा हुआ है। खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। उधर, महाष्टमी को लेकर दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। डलिया चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वागेश्वरी मंदिर परिसर, महतो स्थान, डोहराडीह सहित अन्य जगहों पर स्थापित देवी दर्शन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...