धनबाद, मार्च 18 -- रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मंगलवार को लोयाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पीकू प्रसाद ने की, जबकि संचालन सुनील पांडे ने किया। मौके पर उपस्थित समिति के सदस्यों ने कनकनी, 20 नंबर, सेन्द्रा, बांसजोड़ा एवं लोयाबाद हटिया ग्राउंड में साफ-सफाई और बेहतर लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। थानाध्यक्ष पीकू प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। बैठक में लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। बैठक में जयप्रकाश पांडे, वीरेंद्र पासवान राजेंद्र पासवान, एसएस प्रसाद, हरेंद्र चौ...