बिहारशरीफ, मार्च 18 -- रामनवमी और ईद को लेकर पुलिस अलर्ट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी और ईद जैसे बड़े त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने क्राइम मीटिंग की। एसपी ने कांडों और अपराधों की समीक्षा की। साथ ही इन मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान गिरफ्तारी के आंकड़े, लंबित कांड, कुर्की-जब्ती, वारंट और इश्तिहार के निष्पादन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, साइबर थाना डीएसपी ज्योति कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...