हजारीबाग, मार्च 19 -- इचाक, प्रतिनिधि। रामनवमी,ईद और सरहुल पर्व में शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ संतोष कुमार ने की। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने हाई कोर्ट और सरकार के गाइड लाइन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भड़काऊ और भ्रामक मैसेज पर ध्यान न देकर पुलिस प्रशासन को जानकारी दे तभी सामाजिक सौहार्द्र बना रह सकता है। उपद्रवियों पर प्रशासन की पैनी निगाह बनी हुई है। लोगों ने रामनवमी जुलूस में उत्पन्न होने वाले समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया और उसके समाधान में सहयोग का भरोसा दिया। वक्ताओं ने क्षेत्र वासियों को अफवाहों से दूर रहने की अपील किया।थाना प्रभारी ने कहा जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन विशेष सतर्कता बरतेगी । बीडीओ सह...