मुंगेर, मार्च 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना में ईद, रामनवमी, चैती छठ और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मौजूद समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न वार्ड में सफाई की मुकम्मल व्यवस्था और संवेदनशील जगहों पर पुलिसबलों की प्रतिनियुक्त किए जाने पर जोर दिया। बैठक में प्रबुद्धजनों ने बिजली व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही ईद पर विभिन्न मस्जिदों और इबादतगाहों की सफाई और मुस्लिम मोहल्ले में डीडीटी व गेमक्सिन छिड़काव पर जोर दिया। चैती दुर्गा पूजा के दौरान संध्या महाआरती और मेले में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की जरूरत पर बल दिया।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.