हजारीबाग, मार्च 16 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। रामनवमी एवं ईद त्योहार को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति विशेष बैठक रविवार को की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने की एवं संचालन नरेश कुमार ने किया। बैठक में बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गांव से रामनवमी अखाड़े के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि शामिल हुए एवं अपनी बातों को रखा। जिसमें रामनवमी त्योहार एवं ईद त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने पर जोर दिया गया। बैठक में महुदी में वर्षों से बंद रामनवमी जुलूस मार्ग को लेकर सबसे अधिक चर्चा हुई। जिसमें हिंदू समुदाय के लोगों ने प्रशासन से महुदी में रामनवमी जुलूस निकालने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि 363 दिन हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय एक ही मार्ग से आना जाना करते हैं कभी कोई भी बात विवाद नहीं होता है। मात्र दो दिन के लिए ऐसा क्यों होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.