गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रामनवमी व ईद पर्व को लेकर सोमवार को गढ़वा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजय कुमार ने की। बैठक में एसडीपीओ नीरज कुमार, सीओ सफी आलम, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में ईद और रामनवमी का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के त्यौहार में सहयोग की भावना रखें और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर समय लोगों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में उन्हें लोगों का काफी स्नेह मिला है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.