रांची, मार्च 22 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू के उमेडंडा स्थित 108 अखाड़ा परिसर में रविवार को 84 मौजा के रामभक्तों की बैठक में रामनवमी मेला शांति, सौहार्द और भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर गोप और संचालन रत्न प्रकाश सिंह ने किया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से सहयोग की मांग करते हुए झांकियों के सुरक्षित आगमन, अखाड़ा धारियों के स्वागत, महिला-पुरुष वालंटियर्स की नियुक्ति तथा नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही पेयजल, सफाई, पार्किंग, दुकानों की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा पर भी जोर दिया गया। मेला समिति अध्यक्ष मोहन जायसवाल ने इसे सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। प्रमुख सत नारायण मुंडा ने सड़क, बिजली-पानी और ...