रांची, मार्च 26 -- रातू,प्रतिनिधि। रातू में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर रामनवमी पूजा समिति और युवा महावीर मंडल ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन भी शोभायात्रा को लेकर तैयार है। रातू की शोभायात्रा में केशवनगर, सरस्वतीनगर, गायत्रीनगर, शिवनगर, भवानीनगर, आमटांड, बड़काटोली, कुम्बाटोली, जामुनटोली, मेरियाटांड, ब्रजपुर, काठीटांड, आनंदमयीनगर, टेंडर, संजय कॉलोनी, सरना नगर, तिलता, टेंडर, ललितग्राम, गोविंदनगर, पिर्रा, संडे मार्केट के झंडेधारी और अखाड़ा शामिल होंगे। सभी शोभायात्रा का मिलन स्थल रातू बड़काटोली स्थित प्राचीन बजरंगबली मंदिर होगा। यहां से निकलकर शोभायात्रा रातू किला पहुंचेगी। जहां शोभायात्रा का स्वागत राजपरिवार के लोग करेंगे। रातू शोभायात्रा का समापन यहीं पर होगा। महादेव टंगरा में 32 गांव के अख...