घाटशिला, फरवरी 23 -- रामनवमी अखाड़ा समिति मऊभंडार की बैठक में रामनवमी धूमधाम से मनाने को ले हुई चर्चा घाटशिला, संवाददाता। बी-ब्लॉक महावीर क्लब रामनवमी अखाड़ा समिति मऊभंडार की बैठक मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार की देर शाम क्लब परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म उत्सव का त्योहार रामनवमी धूमधाम और पूरी निष्ठा से मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बी-ब्लॉक महावीर क्लब अखाड़ा हमेशा से ही भक्ति एवं उत्साह के साथ रामनवमी का त्योहार मनाते आया है। अखाड़ा कि ओर से आपसी प्रेम एवं भाईचारा को बढ़ावा देने के साथ अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को बढ़ावा दिया गया है। अनुमंडल में महावीर अखाड़ा कि अपनी एक अलग व विशिष्ट पहचान है। उन्होंने सभी से...