मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को जिले के 16 प्रखंडों में 46 रूटों पर छोटी-बड़ी शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। बड़ी शोभायात्रा के आगे व पीछे पुलिस टीम और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। शहरी क्षेत्र में जिस चौराहे से शोभायात्रा निकलेगी, वहां ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। यात्रा के गुजर जाने के बाद वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह चौराहे से कराया जाएगा।रामनवमी पर सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने 373 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी और पांच जवान रहेंगे। इधर, शहरी इलाके में पुलिस की तैयारी को प्रदर्शित करने के लिए गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। पैदल व वाहनों से पुलिस जवान व अधिकारी चौराहों ...