रामनवमी : हनुमान मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब
गया, मार्च 27 -- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शुक्रवार श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। उदयातिथि को लेकर शुक्रवार को श्रीराम व हनुमान की पूजा-अर्चना की। शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से चहल-पहल बनी रही। सभी हनुमान मंदिरों भगवा ध्वज फहराकर बजरंगबली की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की। कई घरों में भी भक्तों ने महावीरी झंडा गाड़कर पूजा-अर्चना की। पूरा दिन शहर जयश्रीराम और पवनसुत हनुमान के जयघोष से गूंजता रहा। हालांकि इस बार गुरुवार को ही गया जी शहर में शोभायात्रा निकाली गयी। देर रात विष्णुपद लौटकर समाप्त हुई। आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक ने बताया कि उदयातिथि को लेकर घर से लेकर मंदिरों में शुक्रवार को रामनवमी मनायी गई। प्रभु श्रीराम व बजरंगबली की आराधना की गई।गोलपत्थर राम-जानकी मंदिर में भक्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.