जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। रामनवमी पर रामदेव बागान के श्री श्री सार्वजनिक महावीर मंदिर अखाड़ा में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। नवमी पूजा के विशेष आयोजन के साथ ही यहां भंडारे का आयोजन किया गया। संध्या काल में आयोजित समारोह में अखाड़ा समिति द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अतिथियों में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू, दिनेश कुमार, आशुतोष सिंह, गुंजन यादव और भूपेंद्र सिंह शामिल थे। समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक छटा भी बिखेरी गई, जहां कलाकार इंस्टीट्यूट के बच्चों ने एक से बढ़कर रंगारंग प्रस्तुतियां दी और उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखा...