बगहा, मार्च 27 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि । रामनवमी पर शुक्रवार को मंदिरों व माता के स्थानों पर पूजा अर्चना एवं दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के आर्येश्वर मंदिर, सायरी माई स्थान, अष्टभुजी माता मंदिर, वैकुंठवा माई स्थान, बंजरिया माई स्थान, नवगांवा माई स्थान, तौलाहा माई स्थान आदि पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जो दोपहर तक जारी रहा। वही दोन के प्रमुख हट्टी माई के मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शन को लेकर लोगों की भीड़ दिन भर लगी रही। कई मंदिर परिसरों में महिलाओं ने मिट्टी के बर्तनों में मिट्टी व ईट के बने चूल्हे पर प्रसाद तैयार कर मंदिरों में चढ़ाती नजर आई। रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। मंदिरों समेत प्रमुख स्थानों पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दंडाधिकारियों के साथ साथ पुलिस बलों की तैनाती...