साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। रामनवमी पर शुक्रवार को यहां भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। अखाड़ा जुलूस में परम्परागत अस्त्र-शस्त्र के साथ जमकर प्रदर्शन किया गया। शहर के बड़तल्ला स्ट्रीट रामनवमी पूजा समिति के अखाड़ा जुलूस में शामिल सदस्यगण गाजेबाजे के साथ महावीरी ध्वज लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया । जुलूस में शामिल राम भक्त अपने-अपने हाथों में महावीरी ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। सड़क पर जुलूस गुजरने के दौरान बीच-बीच में रूककर युवाओं की टोली लाठी व अन्य परम्परागत हथियारों से करतब दिखा रहे थे। इसे देखने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। शनिवार को गुल्लीभट्ठा जद्दू मोड़ का अखाड़ा जुलूस निकलेगा। उधर, रामनवमी जुलूस को लेकर शहर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था। सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जेएसआई प्रकाश रंजन पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.