वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। रामनवमी पर शुक्रवार को सनातन रक्षा परिषद और भाजयुमो ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा बाबा कीनाराम आश्रम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते गौदौलिया पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्य आकर्षण श्रीराम की झांकी और हनुमानजी की वानर सेना थी। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश और विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक नितिन रहे। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विद्यासागर राय, प्रदीप जायसवाल, डॉ. राकेश त्रिवेदी, अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी उपस्थित रहे। यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल और संयोजन सुयश अग्रवाल, सिद्धेश जिंदल, गुलशन कपूर तथा मोहित जायसवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.