किशनगंज, मार्च 25 -- पौआखाली। बुधवार को रामनवमी पर्व के मद्देनजर इलाके में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पौआखाली थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने पूरे बाजार क्षेत्र, मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी अंकित सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे। वहीं किशनगंज के साइबर डीएसपी रविशंकर भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.